आगरा। बीमार पति को अस्पताल में देखने जा रही महिला को ट्रांस यमुना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक निवासी शिवराम चौधरी को छह दिन पहले हार्ट अटैक आया था। उन्हें अमरनाथ हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। हर दिन सुबह उनकी पत्नी रूपवती उनके लिए चाय लेकर हॉस्पीटल आती थीं।
बुधवार सुबह सात बजे भी रूपवती चाय लेकर जा रही थीं। अस्पताल जाने के लिए वह आगरा-दिल्ली हाईवे पर सैय्यद के पास सड़क पार कर रही थीं। धुंध होने के चलते सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। रूपवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक भाग निकला। एक्सीडेंट की सूचना पर घरवाले पहुंच गए।
-agency
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026