उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम का तबादला कर दिया। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है।
वहीं, कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। वहीं, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है।
इसके साथ ही, गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही जौनपुर के डीएम अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया। वहीं, श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं हैं।
-एजेंसी
- आगरा में गूंजी स्कूली दिनों की यादें: सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों ने मनाया एलुमनाई मीट, केक काटकर किया सेलिब्रेशन - July 11, 2026
- आगरा में गूंजा जय जगन्नाथ का जयकारा: गौ पूजन कर मनाया उत्सव, रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए की प्रार्थना - July 11, 2026
- योगिनी एकादशी पर कमल के फूलों से महका आगरा का खाटू श्याम मंदिर, बाबा के दिव्य श्रृंगार के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब - July 11, 2026