आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती को ईडी ने समन किया है और वे पटना स्थित ईडी के दफ़्तर पहुंचे हैं. उन्हें ‘ज़मीन के बदले नौकरी’ के मामले में समन किया गया है.
समन पर बात करते हुए मीसा भारती ने मीडिया से कहा- “इसमें कोई नई बात नहीं है. जब उनको लगता है कि लालू जी को उनको परिवार को समन भेजना है तो भेज देते हैं. अब तो बस हमारे ही परिवार की बात नहीं है, देश में जो भी विपक्ष में हैं और उनके साथ आ नहीं रहे हैं उनको ये ग्रीटिंग कार्ड भेज दिया जाता है.”
“हमारे परिवार को कोई भी एजेंसी चाहे वो सीबीआई हो, ईडी हो, इनकम टैक्स हो बुलाती है तो हम जाते हैं और आराम से हर सवालों के जवाब देते हैं, पूरा सहयोग करते हैं.”
बिहार में बीते दिन ही नई सरकार का गठन हुआ है, नीतीश कुमार ने फिर पाला बदलते हुए एनडीए का हाथ थाम लिया और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ ही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
-एजेंसी
- ‘तीन बहनों की कैमरामैन से शादी’ का सच आया सामने, फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में रचा था फर्जी वीडियो ड्रामा - July 27, 2026
- वाराणसी: स्कूल में अमानवीयता की हदें पार, पैंट में यूरिन करने पर टीचर ने मासूम के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दागा, FIR दर्ज - July 27, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: आगरा में मिथिला नगरी का होगा भव्य आगाज, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और 16 हजार वर्ग मीटर में बनेगा जनक महल - July 27, 2026