कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि ऐसा लगता है कांग्रेस 2024 नहीं 2029 की तैयारी कर रही है, एक तरफ़ देश 2024 की महाभारत के लिए सज रहा है और दूसरी तरफ़ पार्टी पॉलिटिकल देशाटन कर रही है. आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर तंज कसते हुए ये बयान दिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस में कई महान नेता है. एक तरफ़ देश में 2024 के महाभारत का मंच सज रहा है और दूसरी तरफ़ पार्टी पॉलिटिकल टूरिज़्म कर रही है, देशाटन कर रही है.”
“हम 2024 के बाद सोचेंगे कि हम 2024 का चुनाव कैसे लड़ेंगे. मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अगर हम 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो रहा है वो नहीं होता.”
राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर रहे हैं जो 14 जनवरी से शुरू हुई और 20 मार्च तक जारी रहेगी. सोमवार को ये यात्रा बिहार पहुंचेगी. इसकी शुरुआत मणिपुर से की गई थी.
-एजेंसी
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026