कर्ज़ में डूबी दिग्गज चीनी प्रॉपर्टी डेवलपर कंपनी एवरग्रांदे को हॉन्ग कॉन्ग की एक अदालत ने अपनी संपत्तियां बेच कर कर्ज़ चुकाने के आदेश दिए हैं.
कंपनी अपना कर्ज़ चुकाने के लिए कोई योजना पेश नहीं कर सकी, इस पर जज लिंडा चैन ने कहा ‘बस बहुत हो चुका, अब कंपनी को अपनी संपत्ति बेच कर देनदारी चुकानी होगी.’
एवरग्रांदे चीन के रियल एस्टेट बाज़ार में चल रहे बड़े संकट का ‘पोस्टर चाइल्ड’ है. कंपनी पर 325 अरब डॉलर का कर्ज़ है. दो साल पहले ही ये कंपनी दिवालिया हो चुकी है.
कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद चीन के वित्तीय बाजारों में हलचल मचने की संभावना है. य ऐसे समय हो रहा है जब चीन शेयर बाजार में सेल-ऑफ़ को काबू करने की कोशिश कर रहा है.
कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद एवरग्रांदे के शेयर के दाम हान्ग कॉन्ग के शेयर बाज़ार में 20 फ़ीसदी गिर गए.
चीन की अर्थव्यवस्था का एक चौथाई हिस्सा रियल स्टेट इंडस्ट्री से आता है.
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026