इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट ने भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने 32 टेस्ट मैच में 2535 रन बनाए थे. अब इससे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम हो गया है.
मैदान पर आने से पहले भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरिज में जो रूट के नाम 2526 रन थे. इंग्लैंड की पहली पारी के 21वें ओवर के चौथे बॉल में रूट ने चौका लगाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया.
अब जो रूट भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरिज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. जो रूट ने भारत के ख़िलाफ़ 29 रन बनाए और वो जडेजा की गेंद पर आउट हुए.
इंग्लैंड की टीम 246 रन बनाकर ऑल आउट
हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हो रहा है. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी और पवेलियन लौट गई. इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज़्यादा 70 रन बेन स्टोक्स ने बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो, अक्षर पटेल ने दो, रविंद्र जडेजा ने तीन, आर अश्विन ने तीन विकेट लिए.
- आगरा में कोली गर्जना महासंघ का प्रथम स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने समाज को एकता और शिक्षा का दिया संदेश - July 6, 2026
- ’ग्रीन आगरा–स्वस्थ आगरा’ का संकल्प: महापौर हेमलता दिवाकर ने अंकोल का पौधा रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण महाभियान - July 6, 2026
- आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल में हुड़दंग: कार सवार नाबालिगों ने पार्किंग में फोड़े पटाखे, मची अफरा तफरी - July 6, 2026