मालदीव की दो विपक्षी पार्टियों के मुख्य नेताओं ने भारत को ‘सबसे लंबे समय का साथी’ बताते हुई मुइज़्ज़ू सरकार के ‘भारत विरोधी’ रुख़ पर चिंता जतायी है.
मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और डेमोक्रेट्स दोनों पार्टियों का भारत के लिए ये खुला समर्थन ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले नई मालदीव सरकार ने हिंद महासागर में चीन के रिसर्च और सर्वे वाली जहाज़ को मालदीव के पोर्ट पर डॉक करने की अनुमति दी है.
मालदीव की सरकार का चीन की जहाज़ को डॉक करने की इजाज़त देने का ये फ़ैसला ऐसे समय लिया गया है जब भारत और मालदीव के बीच तनाव चल रहा है.
जनवरी में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने चीन का राजकीय दौरा किया था और ये उनका पहला राजकीय दौरा था जबकि आमतौर पर मालदीव के राष्ट्रपति पहला राजकीय दौरा भारत का करते हैं.
मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष और देश के पूर्व मंत्री फ़याज़ स्माइल, संसद के डिप्टी स्पीकर अहमद सलीम सडेमेक्रेट पार्टी के अध्यक्ष हसन लतीफ़ और संसदीय समूह के अध्यक्ष अली अज़ीम ने एक साझी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत के साथ मालदीव सरकार के रुख़ पर अपनी चिंता ज़ाहिर की.
नेताओं ने कहा- “ऐसा लगता है कि वर्तमान सरकार भारत विरोधी रुख अपना रही है. एमडीपी और डेमोक्रेट दोनों का मानना है कि विकास के भागीदार और खास कर देश के सबसे पुराने सहयोगी को अलग करना देश के दीर्घकालिक विकास के लिए बुरा साबित होगा.”
“देश की सरकार को मालदीव के लोगों के फ़ायदे और विकास के लिए सभी भागीदारों के साथ काम करना चाहिए,जैसा कि मालदीव पारंपरिक रूप से करता आया है.”
-एजेंसी
- आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर में 1 सितंबर से सजेगा 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 11 किलो की सतरंगी पोशाक और निशान यात्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र - August 24, 2026
- ’स्कूल चोरी’ का अनोखा मामला: यूपी में 5 गायब स्कूलों का पता बताने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, आप सांसद संजय सिंह ने दी खुली चुनौती - August 24, 2026
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026