Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भोपाल की प्रतिभा चौहान का राम मंदिर वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और बृज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री भानु प्रताप सिंह चौहान की पुत्री हैं।
प्रतिभा चौहान ने MTech Ag (Irrigation) हैं। उनका विवाह 10 दिसंबर, 2020 को भोपाल के प्रतिष्ठित राठौर परिवार में हुआ है। प्रतिभा चौहान के पति अभिनव सिंह राठौर नेशनल सीड कॉरपोरेशन में क्लास वन अधिकारी हैं।
प्रतिभा चौहान को शुरू से ही संगीत में रुचि है। इस कारण उन्हें 2019 में स्टार मेकर के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में भारत वर्ष के कंपटीशन में प्रथम स्थान पर चुना गया। लता मंगेशकर स्टूडियो मुंबई में एक सप्ताह तक विभिन्न गानों को इनके द्वारा प्रस्तुत किया गया। इनके अधिकांश गीत यू ट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित हैं। बचपन से संघ परिवार के जुड़े होने के कारण धार्मिक एवं राष्ट्रवादी विचारों की प्रबलता है।
- आगरा में ‘श्री रामचरितमानस की प्रासंगिकता’ विषय पर भव्य विचार गोष्ठी एवं काव्यांजलि का आयोजन - August 27, 2026
- नन्हे शिवभक्तों की अद्भुत आस्था: सरस्वती शिशु मंदिर आगरा के 200 भैया-बहनों ने निकाली भव्य और संस्कारमय कावड़ यात्रा - August 27, 2026
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026