भारत की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। 15 जनवरी को रिलीज हुए ट्रेलर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का दमदार किरदार देखने को मिला। फिल्म में देश को पाकिस्तानी हमले से बचाने और आतंकी को मार गिराने की कहानी देखने को मिलेगी। इस दौरन ऋतिक रोशन आसमान में रहकर जहां दुश्मनों पर वार करेंगे वहीं जमीन पर रहकर दीपिका और अनिल अपडेट्स देंगे।
बेहतरीन स्क्रिप्ट और ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के दमदार अभिनय के साथ, ‘फाइटर’ का ट्रेलर दर्शकों को इंडियन एयर फोर्स की स्पेशल यूनिट- एयर ड्रैगन्स के साथ एक एपिक जर्नी पर ले जाता है। स्क्वाड मेंबर्स खतरों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा के मिशन पर निकलते हैं। ट्रेलर इन हीरोज के दोस्ती, साहस और बलिदान को खूबसूरती से दर्शाता है, जिससे ‘फाइटर’ सभी पीढ़ियों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म बन गई है।
भरपूर होगा एंटरटेनमेंट
ट्रेलर जो आज रिलीज हो चुका है, जबरदस्त सीन्स और दिल थाम देने वाले पलों से भरे एक स्टनिंग विजुअल ट्रीट का वादा करता है। 3डी और 3डी आईमैक्स में शानदार विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर, ‘फाइटर’ दर्शकों के लिए पूरी तरह से एंटरटेनमेंट की गारंटी देता है। भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खास 25 जनवरी 2024 की शाम सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस मूवी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
-एजेंसी
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस से शिकायत, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सपाइयों ने दी तहरीर, FIR की मांग - June 10, 2026
- ’फर्जी था मुकदमा’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने नकारा, रामचंद्र दास पर लगाए गंभीर आरोप - June 10, 2026
- केंद्र सरकार के 12 साल: सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी - June 10, 2026