लखनऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देशभर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। इन सबके बीच विपक्षी दलों के तरह तरह के बयान आ रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘सत्य यह है कि कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य क्षेत्रीय दलों में मुस्लिम वोट बैंक को अपने अपने पक्ष में करने को लेकर लड़ाई के चलते करोड़ों हिंदुओं के आस्था श्रद्धा विश्वास के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमन्त्रण ठुकराया गया है‘‘।
सत्य यह है कि कांग्रेस,सपा,बसपा व अन्य क्षेत्रीय दलों में मुस्लिम वोट बैंक को अपने अपने पक्ष में करने को लेकर लड़ाई के चलते करोड़ों हिंदुओं के आस्था श्रद्धा विश्वास के प्रतीक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमन्त्रण ठुकराया गया है!#22जनवरी_को_जय_श्रीराम
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 18, 2024
बता दें कि, इससे पहले सपा महासचिव शिवपाल यादव का अहम बयान आया था। उन्होंने कहा था कि, कोर्ट के आदेश का पालन हुआ था और संविधान की रक्षा की गई थी। कोर्ट का आदेश था यथास्थिति बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने विवादित ढांचा तोड़ा गया था इस पर प्रशासन की जिम्मेदारी थी।
इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि, भाजपा ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। राजनीतिक कार्यक्रम में विपक्ष के लोगों को नहीं जाना है। 22 जनवरी के बाद हम अयोध्या जाएंगे और दर्शन करेंगे। हम भगवान राम और कृष्ण को मानते हैं।
-एजेंसी
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026