Hathras, Uttar Pradesh, India. प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में हाथरस जिले के वार्ड संख्या 14 से आज पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने अपना नामांकन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल कर दिया है। दूसरी तरफ इसी वार्ड से रामवीर के छोटे भाई मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय भी अपना पर्चा भरने वाली हैं। उनका नाम भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में शामिल है।
सीमा उपाध्याय द्वारा आज जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 14 से सैंकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पति विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय भी मौजूद रहे।
नामांकन के बाद मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि आज सीमा उपाध्याय ने वार्ड संख्या 14 से अपना नामांकन किया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो चुनाव जरूर जीतेंगी। वहीं अपने भाई की पत्नी के उसी वार्ड से चुनाव लड़ने के सवाल पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।
वहीं सीमा उपाध्याय ने कहा कि मैंने वार्ड नंबर 14 से आज नामांकन किया है और वहां के लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है। हम विजयश्री हासिल करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग सदस्य बनाएंगे वही अध्यक्ष भी बनाएंगे।
ज्ञात हो कि हाथरस जनपद में जिला पंचायत सदस्य की कुल 24 सीट हैं। यहां पहले चरण में चुनाव होने हैं। 3 और 4 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। 15 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
- Casino LuckyWins – Est-il fiable ? Lisez les avis Trustpilot pour le Canada - September 10, 2026
- Game on Your Terms with Confidence at Slots Palace Casino - September 9, 2026
- Lapalingo Casino – Zugangs Guide for New Players in Germany - September 8, 2026