Agra, Uttar Pradesh, India. साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों को समर्पित आराधना संस्था और जाट क्षत्राणी सभा के संयुक्त होली मिलन समारोह में सामाजिक समरसता और पारस्परिक सदभाव पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जाट क्षत्राणी सभा की अध्यक्ष और आराधना संस्था की महासचिव डॉ हृदेश चौधरी को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव बनने पर उनका पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंटकर अभिनंदन भी किया गया।
आराधना के अध्यक्ष पवन आगरी और जाट क्षत्राणी की महामंत्री शैल परिहार ने कहा कि ये दोनों संस्थाये गैर राजनीतिक हैं और इसमें सभी दलों की विचारधारा के लोग सम्मिलित हैं किंतु इस परिवार से किसी को भी बड़े स्तर पर कोई सियासी उपलब्धि मिलती है तो ये हम सभी के लिए गौरव की बात है। उसी श्रृंखला में डॉ हृदेश चौधरी जी को दोनों संस्थाओं ने अपने होली मिलन समारोह में सम्मानित किया है। कटार भेंट करते समय कहा गया कि इससे राजनीति के भ्रष्टाचार को काटना है। अच्छे लोगों की राजनीति में बहुत आवश्यकता है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय बैजल, कोषाध्यक्ष चन्द्रावती नरवार, रोहित कत्याल, जितेंद्र शुक्ला, नितेश जैन, अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, मीना सिंह, ममता पचौरी, राजकुमारी पाराशर, सरिता सिंह, मोनिका गुप्ता, कुसुम निषाद, मीरा शर्मा, तारा नरवार, शिखा परिहार, संतोष चाहर, रोहिणी चौधरी, संध्या परिहार, नीतू परिहार, नीलम परिहार, ममता चाहर, रेनू भारद्वाज, राजू राठौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026