लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, यूरिया की बोरी वज़न में घटकर अब 40 किलो की हो गयी है। भाजपा राज में अगर इसी तरह ‘बोरी की चोरी’ जारी रही तो एक दिन किसानों को खाली बोरी ही मिलेगी।
अखिलेश यादव एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार किसानों के शोषण का पर्याय बन गयी है। यूरिया की बोरी वज़न में घटकर अब 40 किलो की हो गयी है। किसान ये साधारण गणित अच्छे से समझता है कि पहले ₹266.50 में 45 किलो यानी एक किलो यूरिया का दाम लगभग ₹ 5.92 पड़ता था लेकिन अब ₹ 266.50 में 40 किलो यानी लगभग 6.66 किलो प्रति किलो पड़ेगा मतलब एक झटके में यूरिया 12% से भी ज़्यादा महंगी हो गयी है।
इसके साथ ही लिखा है कि, भाजपा राज में अगर इसी तरह ‘बोरी की चोरी’ जारी रही तो एक दिन किसानों को खाली बोरी ही मिलेगी। आगामी चुनाव में किसान भाजपा की कृषि-कृषक विरोघी राजनीति का खेत खोद देंगे।
-एजेंसी
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: गृह मंत्री अमित शाह बोले- सपा-बसपा के दौर में चलती थी अपराध की इंडस्ट्री, आज डिफेंस कॉरिडोर बना रहा नया इतिहास - September 25, 2026
- लखनऊ में आवास और विकास की बड़ी सौगात: सीएम योगी ने दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन - September 25, 2026
- 25 साल बाद भी फाइलों में दबा आगरा दीवानी लाठीचार्ज कांड, आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश पारस ने मांगी जांच आयोग की रिपोर्ट - September 25, 2026