बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा राम मंदिर पर दिए गए विवादित बयान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम मस्जिदों पर मंदिर नहीं बनाना चाहते बल्कि मंदिरों का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने युवाओं से कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा की जा रही गतिविधियों से सावधान रहना होगा और मस्जिद देश में आबाद रहना चाहिए।
ओवैसी के अंदर बना रहे डरः धीरेंद्र शास्त्री
वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान को डर करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके डर को दर्शाता है। हम मस्जिदों पर मंदिर नहीं बनाना चाहते बल्कि मंदिरों का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं। शास्त्री ने आगे कहा कि ओवैसी को अगर इसको लेकर डर लग रहा है तो मैं प्रार्थना करता हूं कि यह डर उनके अंदर बना रहे।
बाबरी मस्जिद पर क्या बोले थे ओवैसी?
बाबरी मस्जिद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिस जगह पर पिछले 500 सालों से पवित्र कुरान पढ़ी जाती थी, वह जगह अब उनके हाथ में नहीं है। ओवैसी ने भवानी नगर में एक कार्यक्रम में कहा कि युवाओं, मैं आपको बता रहा हूं, हमने अपनी मस्जिद खो दी है और आप देख रहे हैं कि वहां क्या किया जा रहा है। क्या आपको दर्द नहीं हो रहा है?
-एजेंसी
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026