आगरा: ट्रांस यमुना के शाहदरा चुंगी क्षेत्र में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी, बेटा और पड़ोसी झुलस गए। सभी का इलाज किया जा रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।
शाहदरा के रहने वाले कल्लू उर्फ नसीर की पत्नी दोपहर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। ऊपर के कमरे में बेटा सोनू आराम कर रहा था। सोनू ने बताया कि अचानक चीख-पुकार सुन वह नीचे आया तो कमरे में आग भरी हुई थी। पिता और मां झुलस गए थे। शोर सुनकर पड़ोस ने रहने वाला चाचा का लड़का शमशाद आ गया। सिलेंडर फटने के डर से लोग दहशत में आ गए थे।
घर के अन्य लोग भी रसोई की तरह भागे। सिलेंडर में आग लगते देख उन्होंने सिलेंडर को बाहर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान उनके हाथ और चेहरा झुलस गया।
शमशाद ने हिम्मत दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को बाहर की तरफ ले जाकर सड़क पर फेंक दिया। सिलेंडर में लगी आग काफी तेजी से जल रही थी। ऐसे में कोई भी उसके पास नहीं पहुंचा। शमशाद भी इस आग में झुलस गया।
आग से झुलसे सोनू ने बताया कि सड़क पर फेंकने के बाद सिलेंडर में लगी आग कुछ देर बाद ही अपने आप बुझ गई। इसके बाद आग से जलने से करीब चार से पांच लोग जिला अस्पताल में अपना इलाज करने के लिए पहुंचे।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026