जापान में आए भूकंप में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. इस भूकंप के दौरान भारतीय फ़िल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर भी जापान में थे. जूनियर एनटीआर अब भारत लौट चुके हैं. इस बारे में जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी.
जूनियर एनटीआर ने कहा, ”आज जापान से घर लौट आया हूं. भूकंप से स्तब्ध हूं. बीते पूरे हफ्ते जापान में ही था. मेरी संवेदनाएं भूकंप से प्रभावित लोगों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि लोग जल्दी ठीक हों. मज़बूत बने रहना, जापान.”
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने जापान में साल 2022 में अच्छी ख़ासी कमाई की थी.
फिल्म ने जापान के बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ से ज़्यादा कमाए थे. इस फ़िल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा राम चरण भी थे.
Compiled: up18 News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- “अखिलेश जी, आपके पास सिर्फ 5% तुष्टीकरण वाले वोटर बचे हैं…”: 95 बनाम 5 के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जोरदार हमला - November 13, 2026
- “अखिलेश जी, आपके पास सिर्फ 5% तुष्टीकरण वाले वोटर बचे हैं…”: 95 बनाम 5 के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जोरदार हमला - November 13, 2026
- “36 घंटे का निर्जला उपवास और अस्ताचलगामी-उदीयमान सूर्य को अर्घ्य…”: जानिए चार दिवसीय छठ महापर्व का पूरा धार्मिक विधान - November 13, 2026