उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा से संबंधित बड़ा फैसला लिया है। स्कूल में पढने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने स्कूल वैन और बसों में सीसीटीवी कैमरों को लगाना अनिवार्य कर दिया है।
प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1998 के नियम के 222 के तहत स्कूल वैन और सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरों का अनिवार्य प्रावधान होगा। इसमें राज्य में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाली बसें भी शामिल होंगी।
परिवहन विभाग प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी किए आदेश के मुताबिक सीसीटीवी लगवाने के लिए तीन माह का वक्त दिया गया है। स्कूल मैनेजमेंट के साथ वैन के मालिकों की भी जिम्मेदारी होगी कि वह इस आदेश का पालन करें।
-एजेंसी
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026
- ताजमहल में सजा सुंदरियों का मेला: मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने किया ताज का दीदार - August 26, 2026
- डॉ. अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने साहित्य में उठाया बड़ा सवाल, साइना नेहवाल ने किया लोकार्पण - August 26, 2026