Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. एस. एन. मेडिकल कॉलेज के व्याख्यान कक्ष संख्या 4 में 58वां Pediatric Surgery Day मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि कि एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में पीडियाट्रिक सर्जरी बहुत अच्छे से हो रही है। 1965 में पीडियाट्रिक सर्जरी को सुपर स्पेशलिटी के रूप में पहचान मिली थी।
एस. एन. मेडिकल कॉलेज आगरा की मीडिया प्रभारी डॉ. प्रीति भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में एस एन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राजेश गुप्ता एवं डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव ने व्याख्यान दिया। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ किशोर पंजवानी एवं डॉक्टर संजय कुरुक्षेत्र ने भी कार्यक्रम में व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में सर्जरी विभाग के आचार्य एवं विभाग अध्यक्ष डॉ प्रशांत लावन्या, आचार्य डॉक्टर जूही सिंघल, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. तरुणेश, डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. सुरभि, डॉक्टर करण रावत, बाल रोग विशेषज्ञ आचार्य डॉक्टर राजेश्वर दयाल, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मृदुल चतुर्वेदी, समस्त संकाय सदस्य एवं रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे।
एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई पैर की बाईपास सर्जरी, इस बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026