वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने दो महिने बाद तीन आरोपी लंका थाना क्षेत्र के बृज इंक्लेव कॉलोनी निवासी कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद और सक्षम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बुलेट बरामद की है। बीएचयू छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी बताये जा रहे हैं।
आपको बता दें कि आईआईटी बीएचयू परिसर में 1 नवंबर की रात छात्रा टहल रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया था। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके विरोध में बीएचयू परिसर में कई दिनों तक छात्रों ने प्रदर्शन किया था।
कुछ दिन बाद छात्रा से पूछताछ के बाद रेप की धाराओं को जोड़ा गया था। आरोप है कि डेढ़ बजे रात के करीब छात्रा अपने दोस्त के साथ टहल रही थी, इसी दौरान बुलेट पर सवार तीन लोग छात्रा के दोस्त को दूर ले गए। छात्रा को गन प्वाइंट पर कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया। जब छात्रा के साथ आरोपी रेप करने की कोशिश करने लगे तो छात्रा ने चिल्लाना शुरु कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को धमकी देकर फरार हो गए थे।
छात्रा ने जो पुलिस को तहरीर दी है, उसमें लिखा है कि युवकों ने मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए। पहले किस किया फिर कपड़े निकालकर वीडियो और फोटो भी बनाया और दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने के बाद उन युवकों ने मारने की धमकी भी दी। यहीं नहीं उन युवकों ने फोन भी ले लिया और करीब 10-15 मिनट मुझे रखा और फिर छोड़ दिया।
-एजेंसी
- आगरा में त्योहारों से पहले पुलिस की हाई-अलर्ट मॉकड्रिल: सूरसदन से दीवानी चौराहे तक निकला फ्लैग मार्च, सर्राफा बाजारों की सुरक्षा पर विशेष जोर - September 26, 2026
- आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन का बड़ा ऐलान: 2 अक्टूबर से शुरू होगा “ज्ञानेश कुमार हटाओ, संविधान बचाओ” सत्याग्रह - September 26, 2026
- SIR विवाद पर NDA में उठी स्पष्टीकरण की मांग: चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और टीडीपी ने चुनाव आयोग से जनता के संशय दूर करने को कहा - September 26, 2026