हॉकी इंडिया ने शनिवार को 13 से 19 जनवरी तक रांची में होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है। हाल ही में लगातार तीसरी बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाली अनुभवी भारतीय गोलकीपर सविता को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। क्वालीफायर की शीर्ष तीन टीमों को पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलेगा। टीम प्रतियोगिता में शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाने और पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए योग्यता हासिल करने के लक्ष्य के साथ रांची में मैदान में उतरेगी।
भारत को पूल बी में न्यूजीलैंड, इटली और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रखा गया है। वहीं, जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य पूल ए में हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 3 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ करेगा। फिर 14 जनवरी को न्यूजीलैंड और 16 जनवरी को आखिरी पूल बी मैच में इटली से भिड़ंत होगी।
भारतीय टीम में इन्हें मिली जगह
एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में बतौर गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम हैं। वहीं निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी और मोनिका को टीम में डिफेंडर के रूप में तो निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति और ब्यूटी डुंगडुंग मिडफ़ील्ड में नज़र आएंगी। जबकि लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका और वंदना कटारिया फॉरवर्ड की जिम्मेदारी संभालेंगी।
एक अच्छी संतुलित टीम चुनी: शोपमैन
टीम चयन पर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जेनेक शोपमैन ने कहा कि एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 हमारी पेरिस 2024 ओलंपिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। यह जरूरी है कि हम उम्मीदों पर खरे उतरें। टीम योग्यता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। सभी विचार के बाद हमने सभी विभागों में अपार कौशल और अनुभव के साथ एक अच्छी संतुलित टीम चुनी है।
-एजेंसी
- यूपी में 100 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की होगी थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट, योगी सरकार का बड़ा फैसला - August 25, 2026
- साबित करें या…अयोध्या में मछली भोज पर गरमाई यूपी की सियासत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी को दिया खुला चैलेंज - August 25, 2026
- प्याज-लहसुन के बिना बनी मछली वेज है या नॉन-वेज? मंत्री ओमप्रकाश राजभर के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति - August 25, 2026