बहराइच। बहराइच जिले के सलारपुर गांव में गुरुवार दोपहर में अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई है। मिट्टी के मलबे में दबकर सगे भाई और ममेरे भाई समेत तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर लक्ष्मनपुर गांव निवासी ग्रामीण वारिस अली का मकान मिट्टी का बना हुआ है। गुरुवार दोपहर में ढाई बजे के आसपास गांव निवासी मुख्तार (14) पुत्र शमशाद अली, अपने भाई अफ्तार अली (7), मरेजुद्दीन (6) पुत्र समरूद्दीन और ममेरा भाई दरगाह थाना क्षेत्र के गगन चक गांव निवासी नसरुद्दीन (10) पुत्र नूरजादे व भाई इमामुद्दीन (2) खेल रहे थे। खेलते समय अचानक मिट्टी की पुरानी दीवार गिर गई। जिसके मलबे में सभी बच्चे दब गए।
मुख्तार, अफतार, और ममेरा भाई नसरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमामुद्दीन और मेराजुद्दीन घायल हो गए। उन्हें परिवार के लोगों ने बाबागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
-एजेंसी
- अखिलेश यादव का तीखा हमला: कहा— आचार संहिता के खिलाफ जाकर अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों पर दबाव बना रही है भाजपा - October 22, 2026
- आगरा के किरावली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा टला: जहरीली गैस से बेहोश हुए मजदूर अजय की साथी राजकुमार ने बचाई जान - October 22, 2026
- टाइगर श्रॉफ मामले के बाद आगरा के बाह में मचा हड़कंप; लॉरेंस गैंग कनेक्शन खंगाल रही पुलिस - October 22, 2026