भारत में रविवार को कोरोना के 656 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये आंकड़े पिछले 24 घंटों के हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में इस वक्त कुल 3,742 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। केरल में सबसे ज्यादा 128 नए मामले पाए गए जबकि कर्नाटक में 96 केस दर्ज किए गए।
पिछले कुछ हफ्तों से भारत में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकार ने नए वैरिएंट JN.1 को लेकर चेतावनी दी है। यह नया वैरिएंट भारत के अलावा सिंगापुर और इंग्लैंड जैसे देशों में भी पाया गया है।
मुख्य बातें:
- भारत में पिछले 24 घंटों में 656 नए कोरोना केस दर्ज किए गए
- एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई
- देश में कुल 3,742 लोग कोरोना से संक्रमित
- केरल और कर्नाटक में सबसे ज्यादा नए मामले
सरकार ने नए वैरिएंट JN.1 को लेकर चेतावनी दी
आपको बता दें कि पिछले एक महीने में दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 52% की बढ़ोत्तरी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह जानकारी दी।
WHO ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 20 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच कुल 850,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, पिछले 28 दिनों के मुकाबले मौत के मामलों में 8% की कमी आई है, जिसमें 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026