– 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक शहरी क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु चलेगा विशेष अभियान
– सभी योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु राशन कार्ड के साथ साथ आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है
आगरा: आयुष्मान भवः अभियान के अन्तर्गत 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक शहरी क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ.अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के उददेश्य से विशेष अभियान “आयुष्मान भवः चलाया जाएगा
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि लक्षित लाभार्थियों की वार्ड-वार सूची सरकारी राशन की दुकानों पर कोटेदारों को उपलब्ध करा दी जायेगी तथा स्थानीय आशाओं को भी उपलब्ध करा दी जायेगी, जिससे आयुष्मान योजना के छूटे हुये लाभार्थियों को आसानी से सूचित किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु राशन कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड कैम्प एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, समस्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों, राशन डीलरों की दुकानों पर भी आयोजित किया जायेगा।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। अतः हर लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिये सघन अभियान चलाया जा रहा है।
पात्र लाभार्थियों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ लें।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026