उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घंटी बज गई है। स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को छुट्टी के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
प्रदेश में अब ठंडी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार न्यूनतम तापमान गिर रहा है। वहीं, सुबह में 8 बजे तक लोगों को भीषण ठंड का अहसास हो रहा है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से स्कूलों को बंद किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है।
31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान किया गया है। नए साल में 15 जनवरी से स्कूलों में कक्षाओं का आयोजन हो सकता है। हालांकि, ठंड की स्थिति को देखते हुए समीक्षा के बाद इसमें कुछ इजाफा भी हो सकता है।
- आगरा में रिश्तेदारी का फायदा उठाकर बड़ा फर्जीवाड़ा: मूल बैनामे के दस्तावेजों से प्लॉट को बैंक में गिरवी रख कर लिए 90 लाख रुपये, तीन पर मुकदमा दर्ज - November 2, 2026
- यूपी के कुशीनगर में ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर: प्रधान प्रतिनिधि समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल; सीएम योगी ने प्रकट किया गहरा शोक - November 2, 2026
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026