नई दिल्ली। यूपी की योगी सरकार ने नई आबकारी नीति-2024-25 को मंजूरी दे दी है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब एयरपोर्ट की तरह यूपी के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर शराब की बिक्री की जाएगी। इसको लेकर पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की अनुमति देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब रामराज्य में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने का विकल्प नहीं है। बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रिएक्शन दिया है।

वरुण गांधी ने योगी सरकार के इस फैसले से जुटी खबर को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों परिवार उजाड़ने वाली शराब का ‘राजस्व वृद्धि’ के लिए प्रचार किया जाना दुखद है। शराब का नकारात्मक असर शराबी से अधिक उनके परिवार पर पड़ता है, महिलाओं व बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। क्या ‘रामराज्य’ में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं है?’
बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि क्या अब भाजपा सरकार के पास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने के लिए यही रास्ता बचा है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब तो यही हुआ कि प्रदेश में लाखों-करोड़ों के निवेश का जो दावा किया गया, वो झूठा है।
-एजेंसी
- लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी - September 16, 2026
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को घसीटने का मामला; ‘यश’ बनकर धोखा दे रहा था आरोपी शाहनवाज, पुलिस तलाश में जुटी - September 16, 2026
- मशहूर जोड़ी योगेश रावत और YogKansha के फैंस को मिला खास तोहफा, नेहा कक्कड़ की आवाज़ में रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो ‘Naa Pushde’ - September 16, 2026