नवाबों के शहर लखनऊ का नाम जल्द ही बदल सकता है। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी रखने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
मिल सकती है कई चौराहों और मार्गों के नामकरण को भी मंजूरी
बैठक में शहर के कई चौराहों और मार्गों के नामकरण को भी मंजूरी मिल सकती है। इससे पहले गाजियाबाद का नाम गजप्रस्थ रखने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव अलीगढ़ नगर निगम की ओर से पारित हो चुका है। इसके अलावा फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग चुकी है।
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी
नगर निगम कार्यकारिणी की आज होने वाली बैठक में सदन के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता की तरफ से लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी करने का प्रस्ताव दिया जा सकता है। हालांकि महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस बारे में जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुल 11 प्रस्ताव की सूची है जो बैठक में रखे जाने हैं। जिनमें से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का भी प्रस्ताव पेश हो सकता है।
-एजेंसी
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026