टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस का अयोध्या से नाता जुड़ने वाला है। इस एविएशन कंपनी ने अगले सप्ताह बुधवार को 30 दिसंबर से अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। इसी के साथ अयोध्या से लोग इस सेवा के जरिये बेंगलुरु, भुबनेश्वर, कोच्चि, गुवाहाटी, गोवा जैसे शहरों की वन-स्टॉप फ्लाइट मिल जाएगी।
क्या होगा उद्घाटन का टाइम
एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से आज यहां जारी एक बयान के मुताबिक शुरुआती दिन की उड़ान 30 दिसंबर, 2023 को होगी। उस दिन सुबह 11 बजे दिल्ली से फ्लाइट उड़ेगी और 12.20 बजे अयोध्या में उतरेगी। अयोध्या से, उड़ान दोपहर 12.50 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और 14.10 बजे पहुंचेगी।
सामान्य समय क्या होगा
16 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले फ्लाइट शिड्यूल में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हर रोज दिल्ली से सुबह 10 बजे उड़ कर 11.20 बजे अयोध्या पहुच जाएगी। वापसी में दोपहर से ठीक पहले 11.50 बजे अयोध्या से टेकऑफ कर 12.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
क्या कहना है मैनेजमेंट का
इस शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, ”एयरपोर्ट खुलने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या से परिचालन शुरू करने को लेकर उत्साहित है। यह देश भर के टियर 2 और टियर 3 शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हम अयोध्या के अपेक्षित विकास को लेकर उत्साहित हैं, निकट और दूर से तीर्थयात्रियों और यात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं और इस रोमांचक विकास की कहानी का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं।”
मिलेगी वन स्टॉप कनेक्टिविटी
एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या को भुवनेश्वर, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, गोवा, ग्वालियर, जयपुर, पुणे, सूरत, श्रीनगर और शारजाह जैसे गंतव्यों से जोड़ने के लिए सुविधाजनक वन-स्टॉप यात्रा कार्यक्रम भी प्रदान करेगा।
Compiled: up18 News
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026