सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बुधवार को सहारनपुर से शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद गंगोह से यूपी जोड़ो पदयात्रा शुरू की गई। दस दिसंबर को राष्ट्रीय लोकदल ने भी मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा की शुरुआत कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ओर से निकल जा रही इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन को सूचना दी गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया साथ ही शांति व्यवस्था और सुरक्षा कारणों से यात्रा न निकालने की अपील की है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उन्होंने यात्रा के संबंध में सप्ताह भर पहले ही सूचना दे दी थी और निर्धारित रूट पर यात्रा निकालेंगे। यात्रा शाकुंभरी देवी मंदिर से शुरू होकर कुरेसन चौक पर पहुंची। यहां पार्टी के स्थानीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। जनसभा के दौरान अजय राय ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करने के लिए कांग्रेस मैदान में उतर आई है। उन्होंने मांग की है कि गन्ना किसानों को कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलना चाहिए।
यात्रा से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
कांग्रेस ने यात्रा से लोगों को जोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है। नंबर पर मिस कॉल देकर यात्रा से जुड़ा जा सकता है। यूपी जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए नम्बर 18002124288 पर मिसकॉल करें।
-एजेंसी
- पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ की तारीफ, मगर राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात - October 4, 2026
- रियल किडनैपिंग से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘Dear Husband’, आगरा में टीम ने साझा किया फिल्म का सफर - October 4, 2026
- बंटवारे की प्रवृत्ति को बताया भारत माता के प्रति अपराध: मुख्यमंत्री बोले— क्षेत्र, जाति और भाषा के नाम पर समाज को तोड़ने वाली ताकतें देश की एकता के लिए खतरा - October 4, 2026