आगरा: पिनाहट कस्बे के राजाखेड़ा मार्ग पर स्थित एक दुकान पर गुप्त बीमारी की दवा लेने पहुंची महिला ने झोलाछाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जानकारी होने पर पीड़िता के परिजन ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय महिला गुप्त बीमारी का इलाज कराने ननद के यहां आई थी। सोमवार को महिला अपनी ननद के साथ दवा लेने के लिए राजाखेड़ा मार्ग स्थित मार्केट में स्थित एक झोलाछाप के यहां पहुंची। आरोप है कि झोलाछाप ने महिला की ननद को दवा लिखकर पर्चा थमा दिया और दुकान से दवा लाने के लिए भेज दिया। महिला को अकेली देखकर झोलाछाप ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद ननद पहुंची तो परिजनों को सूचित किया।
मौके पर महिला का पति और अन्य परिजन पहुंच गए। महिला ने घटना बताई तो परिजनों ने झोलाछाप की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। हंगामा होता देख लोग जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर झोलाछाप को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। थाना प्रभारी नीरज पंवार का कहना है मामला छेड़छाड़ का लग रहा है। जांच की जा रही है।
- आगरा में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़: एसटीएफ ने माँ-बेटों समेत चार तस्करों को किया गिरफ्तार, करोड़ों का ‘कैलिफोर्निया गांजा’ बरामद - May 28, 2026
- सीबीएसई ओएसएम प्रणाली विवाद: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आश्वासन, कहा- गड़बड़ी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई - May 28, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, सात माह की बच्ची की मौत, माता-पिता गंभीर - May 28, 2026