नई दिल्ली। संसद सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर अब देश की सियासत तेज हो चली है। कांग्रेस पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी इस घटना को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। दर्शक दीर्घा से लोकसभा के फर्श पर छलांग लगाने की आरोपियों को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोग सदन में कूद गए।
कन्नौज दौरे के दौरान जब पत्रकारों ने संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर अखिलेश यादव से सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि सदन में जो नौजवान कूदे हैं यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। वह नौजवान मौजूदा सरकार से बहुत त्रस्त थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया रोजगार नहीं मिलने से नौजवान दुखी थे। इसी वजह से गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए लोकसभा में कूद गए।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026