फोन की परफॉर्मेंस अच्छी रहे, इसलिए फोन के कैशे ( Cache) को क्लियर करना कितना ज़रूरी होता है लेकिन बहुत कम लोग ऐसा सोच पाते होंगे ये कैशे फोन के लिए ज़रूरी भी हो सकती हैं. कैशे फाइल को डिलीट करना चाहिए या फिर रखना चाहिए, इसे जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिरकार कैशे फाइल होती क्या हैं?
Cache, डेटा फाइल, फोटो और दूसरी कई तरह के मल्टीमीडिया हो सकती हैं. जब भी आप किसी वेबसाइट या ऐप पर पहली बार जाते हैं तो ये आपके डिवाइस पर डेटा के रूप में स्टोर हो जाती है. इस डेटा का इस्तेमाल तब होता है जब आप दूसरी बार उसी वेबसाइट या ऐप पर जाते हैं.
अब सवाल ये होता है कि कैशे फाइल हमारे फोन के लिए क्यों ज़रूरी है. किसी वेबसाइट या ऐप पर जब हम दोबारा विजिट करते हैं तो ये कैशे फाइल हमारे काम आती है, और इससे कोई भी वेबसाइट तुरंत में खुल जाती है.
कैशे फाइल से यूज़र का एक्सपीरिएंस बेहतर हो जाता है. आसान भाषा में कहा जाए तो जब भी हम फोन पर कोई वेबसाइट ओपेन करते हैं तो उसका डेटा लोड होता और फिर फोन में स्टोर होता है, जिसके बाद साइट फटाक से आपके सामने खुल जाती है.
कैसे काम करेगा कैशे का डिलीट हो जाना
मान लिया जाए कि आप फेसबुक चलाते हैं और फिर उसकी सेटिंग में जाकर कैशे क्लियर कर देते हैं तो अगली बार जब आप फेसबुक खोलेंगे तो आपका डेटा लोड होने में टाइम लेगा और खासतौर पर थम्बनेल फोटो को दिखाई देने में समय लगेगा.
– एजेंसी
- फिरोजाबाद: महिला शिक्षकों की समस्याओं पर BSA से मिला शिक्षक संघ, एरियर और मानदेय के शीघ्र भुगतान की उठाई मांग - June 23, 2026
- रुनकता लापता किशोरियों का मामला: पूछताछ के बाद युवक ने ब्लेड से काटी अपनी गर्दन, आगरा पुलिस ने आरोपों को नकारा - June 23, 2026
- Agra News: रोडवेज बस स्टेशन पर ‘सवारी विवाद’ के बाद बढ़ा बवाल, महिला परिचालक ने पुलिस चौकी के भीतर पिटाई का लगाया आरोप; वीडियो वायरल - June 23, 2026