आगरा: एक एनजीओ की शिकायत पर थाना ताजगंज क्षेत्र के होटल अंश पैलेस से पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी से उसकी नानी देह व्यापार करवा रही थी। पुलिस ने नानी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी कोतवानी सुकन्या शर्मा ने बताया, प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम ने तीन साल पहले एक किशोरी को मुरादाबाद से मुक्त कराया था। उस समय किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया था। वहां से उसकी नानी ने उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था। किशोरी मूल रूप से आगरा के शमसाबाद की रहने वाली है।
एनजीओ की सूचना पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने होटल अंश पर छापा मारा। वहां से किशोरी को मुक्त कराया। मौके से ऑटो रिक्शा चालक बलवीर और भोला को भी पकड़ा गया। ये दोनों एजेंट हैं।
दोनों पूछताछ में बताया, किशोरी की नानी से उनकी जान-पहचान हुई। उसने ग्राहक लाने के लिए कहा। वे ग्राहक लेकर आते थे। किशोरी ने बताया कि नानी जबरन देह व्यापार करवाती थी। पुलिस को पता चला है कि होटल सपा नेता का है। इस मामले में अभी और छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026