आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। अनजान व्यक्ति एक विधवा के मोबाइल पर न्यूड होकर वीडियो कॉल कर रहा है। पहला वीडियो कॉल नाबालिग ने उठाया। कॉल उठाते ही नाबालिग सहम गयी। व्यक्ति न्यूड होकर वीडियो कॉल कर रहा था। नाबालिग ने तुरंत इसकी सूचना अपनी माँ को दी। माँ ने तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करा दिया। नंबर अनब्लॉक करने पर फिर से उस युवक ने यह हरकत की। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी शिकायत क्षेत्रीय पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला शादी समारोह में पूड़ी और अन्य सामान बनाने का काम करती है। पीड़िता ने बताया कि 26 नवंबर को उनकी बेटी और 12 साल की नातिन घर आई हुई थी। नातिन उनका मोबाइल फोन लेकर गेम खेल रही थी। इसी दौरान उनके फोन पर एक वीडियो काल आई। नातिन ने काल उठाई तो दूसरी ओर से एक युवक नग्न होकर अश्लील बातें करने लगा। बेटी ने तत्काल नातिन से फोन लेकर काल काट दी और नंबर ब्लाक कर दिया।
महिला ने बताया कि बेटी के सामने उनके फोन पर ऐसा वीडियो काल आने पर उन्हें काफी शर्म महसूस हुई। बच्चों के सामने उनके चरित्र पर सवाल उठ गया। इसके बाद उन्होंने नंबर को अनब्लाक कर उसकी प्रोफाइल पिक देखी। कुछ ही देर बाद फिर उसी नंबर से वीडियो काल आने लगी। काल उठाने पर युवक नग्नावस्था में अश्लील बातें करने लगा। महिला ने बताया कि जो युवक नग्न होकर वीडियो कॉल कर रहा था उसे पहचान लिया है। युवक पाटम नगर का रहने वाला लुक्का है। उन्होंने उसके परिवार के एक समारोह में काम किया था और वहां मजदूरी को लेकर थोड़ा विवाद हुआ था।
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह से इसकी शिकायत की जिसके बाद ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मामले पर थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया की महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
- गोंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गानों पर डांस: बुर्के में हिंदू छात्राओं के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश - August 18, 2026
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026