बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बरावां गांव के पास युवक और युवती ने कार और ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। प्रेम प्रसंग के चलते वाहन के आगे कूद कर आत्महत्या करने की चर्चा है। एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव का युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार देर शाम पड़ोस के एक गांव की युवती के साथ गायब हो गया। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात करीब 12 बजे युवती ने एक कार के सामने और युवक ने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। इसके बाद एक्सप्रेस वे सुरक्षा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दोनों बारी-बारी अलग-अलग वाहनों के सामने कूदते दिखाई दे रहे थे। एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला पता चल रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
-एजेंसी
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026