Hathras, Uttar Pradesh, India. सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई काज़ी में एक दंपति को आग लगाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के समय दंपति अपने खेत पर आलू की रखवाली के लिए रात में मचान पर सो रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने रात करीब 3 बजे नीम के पेड़ पर बनी मचान के नीचे आग दी। जिसके बाद वो मौके से भाग गए। मचान पर सो रहे दंपति ने जैसे-तैसे नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। गांव के लोग संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं।
पीड़ित तेजपाल सिंह पुत्र विजय सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि वह पिछले करीब 10 दिन से रोजाना की तरह अपने खेत पर आलू की खुदाई और छटाई करवा रहा था। रात मेंं अपनी पत्नी रतन देवी के साथ वहीं नीम के पेड़ पर बने मचान पर रात करीब 12 बजे सोये। तभी किसी ने करीब तीन बजे मचान पर सो रहे दंपती के नीचे किसी ज्वलनशील पदार्थ और से आग लगा दी। आग की तपन से दोनों की नींद खुली तो जैसे-तैसे दोनों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। जैसे-जैसे यह खबर गांव के लोगों को पता चली मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ता गया। पीड़ित ने बताया कि वह दो बार प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है। इस बार भी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए उसकी तैयारी चल रही थी। पीड़ित ने चुनावी राजनीति को लेकर भी आग लगने की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। आग लगाने की घटना में पीड़ित का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जिसमें उसका एक बिस्तर, एक मोबाइल और 7 हजार रुपये जल गए। इसके अलावा दंपति के हाथ व पैर आग से झुलस गए।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026