Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोरोना के कहर अब हाथरस जिले में भी बरसता नजर आ रहा है। जिले में सोमवार को कोरोना विस्फोट हुआ। एक ही परिवार के 10 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया। ये सभी उसी पहले से क्वारंटीन में थे। यह सभी नोएडा से कैंसर का इलाज कराकर लौटे वृद्ध के परिवार के ही लोग है।
15 एक्टिव केस
दरअसल, घण्टाघर स्थित एक गली में रहने वाले कैंसर पीड़ित जो अपना इलाज कराकर नोएडा से वापस आए थे , कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया था और परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था। इनके सैंपल भी लिए गए था सोमवार को पुष्टि हुई कि इनमें से 10 लोगों कोरोना से संक्रमित हैं। जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। हाथरस में कोरोना के 15 एक्टिव केस हैं। जबकि कुल 19 मामले सामने आ चुके हैं।
अधिकारियों ने की पुष्टि
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने कहा कि शहर की एक गली में रहने वाले कैंसर से पीड़ित व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनका नोएडा इलाज चल रहा था। सीएमओ ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 10 लोग पॉजिटिव पाए गए है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 25 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें से 15 निगेटिव और 10 पॉजिटिव हैं।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026