आगरा: थाना लोहामंडी क्षेत्र में पुलिस पर हमला कर वारंटी को छुड़ाने की वारदात के महज 24 घंटे बाद ही थाना कागारौल क्षेत्र में भी पुलिस पर हमला हुआ। आज रविवार की सुबह एक मुकदमे की जांच को गए दरोगा पुनीत कुमार को आरोपियों ने घेरकर उनसे अभद्रता और मारपीट की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया।
बताया गया है कि कागारौल के गांव गहर्रा खुर्द की रहने वाली राजवती पत्नी हजारी लाल ने विगत आठ नवंबर को मारपीट, बलवा, हत्या का प्रयास, घातक चोटे पहुंचाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में गांव के ही योगेश, विजय, बिजेंद्र, देवी सिंह, बच्चू सिंह को नामजद किया था।
रविवार सुबह करीब सात बजे थाने पर तैनात दरोगा पुनीत कुमार एक आरक्षी के साथ मुकदमे की विवेचना और आरोपियों से पूछताछ करने गांव गए थे। वहां पर आरोपियों और उनके परिवारीजनों ने दरोगा को घेर लिया। उनसे अभद्रता और हंगामा करने लगे। इस घटना का वीडियो रविवार दोपहर इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। मामले में डीसीपी सोनम कुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026