डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त करने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता पर हर किसी को नाज है। फतेहाबाद रोड स्थित कलाकृति में श्रद्धांजलि सभा में इस बात का प्रकटीकरण भी हुआ। शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए समूचा आगरा उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा गया कि गुप्ता परिवार वीरों का परिवार है। कैप्टन शुभम गुप्ता जैसा वीर हर घर में होना चाहिए।
बता दें कि जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) बसंत कुमार गुप्ता के पुत्र कैप्टन शुभम गुप्ता ने 22 नवम्बर, 2023 को वीरगति प्राप्त की थी। कैप्टन शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर 24 नवम्बर को आगरा में प्रतीक एनक्लेव, ताजनगरी फेस-1 लाया गया। हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर बलिदानी शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि दी थी। मुख्यमंत्री की ओर से 50 लाख रुपये का चेक मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुभम की मां को सौंपा। एक परिजन को नौकरी और शुभम के नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की घोषणा भी की गई है।
मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, समाजसेवी सुनील विकल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान, अरुण सोलंकी एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के वाजिद निसार, कांग्रेस के देवेन्द्र सिंह चिल्लू, आरएलडी के गुड्डू चौधरी, हरिमोहन सिंह कोठिया, डॉ. सुमंत गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक भवेन्द्र शर्मा, कुलवंत सिंह (गुरुद्वारा माईथान) आदि ने शब्दों से श्रद्धांजलि दी।
संचालन करते हुए डॉ. तरुण शर्मा ने भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने विधायक सांसद राजकुमार चाहर, डॉ. जीएस धर्मेश, रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे आदि का नाम भी लिया।
देखें वीडियो किसने क्या कहा
- Sterling Hospitals Achieves 50th Kidney Transplant in 2025, Reinforcing Leadership in Advanced Renal Care - July 21, 2025
- सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले करणी सेना नेता पर एफआईआर, योगेंद्र राणा बोले- मैं माफी नहीं मांगूंगा - July 21, 2025
- Samson Brothers to lead Kochi Blue Tigers - July 21, 2025