लाइव स्टोरी टाइम
आगरा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अफसर और दो जवान शहीद हो गए। इनमें आगरा के डीजीसी क्राइम बसंत कुमार गुप्ता का बेटा कैप्टन शुभम गुप्ता भी शहीद हुआ है। इसकी सूचना घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आर्मी के अधिकारी बसंत कुमार गुप्ता के ताजनगरी स्थित घर पर पहुंच गए।
कैप्टन शुभम गुप्ता का चयन 2015 में आर्मी में हुआ था। 2018 में कमीशन मिला। कैप्टन नाइन पैरा में थे। धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। इसी हमले में कैप्टन शुभम शहीद हो गए हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- चुनाव आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने कुल 529 करोड़ तो कांग्रेस ने किए 248 करोड़ रुपये खर्च - September 26, 2026
- बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ीं: बरी होने के फैसले के खिलाफ सेशंस कोर्ट पहुंचीं चार महिला पहलवान - September 25, 2026
- आगरा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश - September 25, 2026