अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले की मसौधा चीनी मिल में सोमवार तकरीबन 3 बजे चीनी उत्पादन संयंत्र में ब्लास्ट हो गया। यह भयावह घटना थी। घटना में 38 वर्षीय इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकीं। इस घटना के बाद पूरा पुलिस विभाग मौके पर पहुंच गया है।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विद्युत संयंत्र में ब्लास्ट हो जाने की वजह से चीनी मिल में अंधेरा छा गया है। गन्ना पेराई कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह अभी साफ नहीं है कि मिल में पुनः काम कब से शुरू हो पाएगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक - October 13, 2026
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026