Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के संस्थापक और समाजसेवी स्व. अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर जैन दादाबाड़ी, शाहगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर कहा गया कि आगरा में जैन समाज का पर्याय अशोक जैन सीए हैं। खुशी इस बात की है कि अशोक जैन सीए के भ्राता राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन तथा पौत्र आशीष जैन सेवा के पुंज को प्रकाशित किए हुए हैं।
आगरा विकास मंच के संरक्षक डॉ. आरएस पारीक, सर्जन डॉ. सुनील शर्मा, रेनबो हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशख डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, भाजपा नेता हेमंत भोजवानी, आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन, लीड आगराके महामंत्री सुनील जैन, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, प्रवक्ता संदेश जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। महेन्द्र जैन ने अशोक जैन सीए को आगरा में जैन समाज का पर्याय बताया।
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन, कमलचंद जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, अनिल खरड़, कांग्रेस नेता प्रदीप पुरी आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ. एमबी जैन, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. एके गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, दिनेश चौरड़िया, रजत गादिया, प्रेम ललवानी, अभिनव जैन, डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी, बंटी ग्रोवर, नरेश पारस, देवेश शुक्ला, रंगकर्मी अनिल जैन, शांता जैन, ममता जैन, कविता जैन, शालू जैन, नीलिमा सेठिया, अपर्णा राजावत, मानसी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026