आगरा के जगनेर में प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनो बहनों ने साथ में सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे संस्था के चार लोगों का जिक्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुसाइड नोट में दोनो बहनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिये जाने की बात कही गई है।
image source google
मृतक बहनों ने सुसाइड नोट में चारों आरोपितों पर पैसे हड़पने के साथ साथ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं। एसपी खैरागढ़ के अनुसार चारों आरोपी आगरा से बाहर के हैं, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो गी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार दोनो मृतक बहनों ने आठ साल पहले ब्रह्माकुमारी की दीक्षा ली थी। दीक्षा के बाद उनके परिवार ने जगनेर में ब्रह्माकुमारी केंद्र बनवा दिया था, जिनमें दोनो रह रही थीं। मृतक बहनों में से शिखा ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है जबकि एकता ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है।
शिखा ने सुसाइड नोट में दोनो बहनों के पिछले एक साल से परेशान होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार आश्रम के नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद्र,नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को ठहराया है।
- Agra News: लायंस क्लब कोहिनूर की सेवा से महका मुफीद-ए-आम स्कूल, बच्चों को फर्नीचर और स्टेशनरी की भेंट - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026