राधास्वामी मत (Radhasoami Faith) के प्रवर्तक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज (Soamiji Maharai) और परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज (Hazur maharaj) ने इस नश्वर संसार में इस बात के लिए अवतार धारण किया कि जीवों का उद्धार हो सके। उन्होंने जीवों पर अनोखी दया लुटाई, बचन बानी के माध्यम से जीवों को अपने चरनों में खींचा, चेताया और उनका कारज बनाया। उन्होंने गुरुभक्ति और सतगुरु सेवा पर भी विशेष बल दिया और स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक संपूर्ण जगत का उद्धार नहीं होता, धार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, वक्त के गुरु जीवों को चेताते रहेंगे। तब से लेकर आज तक यह सिलसिला जारी है और हजूर महाराज के घर हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा (Hazuri Bhawan, Peepal mandi, Agra) में वर्तमान सतगुरु दादाजी महाराज (Radha Soami guru Dadaji maharaj) जीवों पर अपनी दया फरमा रहे हैं, उनका भाग जगा रहे हैं। दादा जी महाराज (Prof Agam Prasad Mathur former Vice chancellor Agra university) अपने सतसंग (Radhasoami satsang) में नित्य नवीन बचन फरमाते हैं जिससे यह जीव चेते और चरनों में लगे। उन्हीं बचनों में से कुछ अप्रकाशित वचन पुस्तिका ‘दादा की दात’ में जीवों के कल्याण के वास्ते दिए गए हैं। ये वचन न केवल जीवों के प्रीत प्रतीत को बढ़ाएंगे वरन उनका कारज भी बनाएंगे। यहां हम प्रस्तुत कर रहे हैं दादाजी महाराज के बचनों की श्रृंखला।
(76)
गुरु और नाम दो महत्वपूर्ण चीजें हैं, इसलिए गुरु को याद रखें और राधास्वामी नाम को याद रखिए। राधास्वामी दयाल को कुल मालिक मानिए। दुनियादारी के जो भी स्वभाव हैं, लक्षण हैं वह अपने दिल से हटाइए, नहीं तो यह आपको बहुत कष्ट देते हैं। यह आपको नीचे खींचते हैं और उधर सुरत आपको ऊपर खींचती है। इस खींचातानी में बहुत दिक्कत होती है। इसलिए जो अपने गुरु से संबंध रखेगा, अपने मालिक से संबंध रखेगा, राधास्वामी दयाल से संबंध रखेगा वह बचा रहेगा। जो इन अहंकारियों के चक्कर में पड़ गया तो वह अपना दीन भी गंवाएगा, दुनिया भी गंवाएगा। साधारण तरीका भी है परमार्थ कमाने का, वो प्यार करने का, मालिक के चरनों में प्रीत और प्रतीत लाइए, उनसे प्रेम की बख्शीश पाइए, बाकी सब ढकोसला की बातें हैं, उनको मत देखिए। अपनी निगाह को पैनी रखिए। एक तरफ देखिए यानी सिर्फ मालिक को देखिए और अपने गुरु को निहारिए, बलि-बलि जाइए, फिर देखिए कैसा फायदा होता है।
(75)
उस दिन की फ्रिक कीजिए, कौन संगी होगा, कौन बचाव करेगा जब जमदूत सामने खड़े होंगे और कर्मों की बही खुलती चली जाएगी। अभी तो पता नहीं लगता है आपको। अभी तो इंसान को होश नहीं हो रहा है लेकिन उस समय कौन मदद देगा? वो सब कर्म साफ करते हैं राधास्वामी दयाल कर्म की रेख पर मेख मारते हैं तब सम्हाल आती है, तब रक्षा होती है, इतना आसान नहीं है। इसलिए राधास्वामी दयाल की सच्ची सरन लीजिए। वह तो बस भक्ति को देखते हैं। कोई भी भक्त चाहिए। जैसे आपको गुरु की तलाश रहती है उसी तरह उनको भी यही तलाशती है कि कौन गुरुमुखता कर सकता है। अरे आप उनको क्या ढूंढ लेंगे वह तो स्वयं आपको ढूंढ कर निकाल लेते हैं और उसमें से कोई दुनियादारी का रिश्ता शामिल नहीं है, यह आपका गुरु का व्यक्तिगत रिश्ता है, राधास्वामी दयाल से आपका रिश्ता है। राधास्वामी नाम से आप पवित्र हो सकते हैं, आप उस नाम का जाप तो कीजिए। जब आपको ताकत मिल जाएगी तब उस नाम के वसीले से आप अपनी रक्षा कर पाएंगे।
- Game on Your Terms with Confidence at Slots Palace Casino - September 9, 2026
- Exclusive and Rewards at Vegas Hero Casino in UK - September 8, 2026
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026