आगरा: आगरा जिला अस्पताल में एक शव को एक्सरे के लिए लाया गया था। शव एक युवक का था और उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में शव का एक्सरा किया गया और फिर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव में तीन दर्जन से अधिक छर्रे बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक्सरे के लिए लाया गया शव अनिल राजपूत का है। बुधवार को थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव लालपुर में युवक की दिनदहाड़े गोलीमार के हत्या कर दी थी।
घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली और लालपुर गांव के बीच की है। यहां बुधवार की दोपहर खेत में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि दो लोग युवक के साथ खड़े थे। गोली चली। युवक गिर पड़ा और बाकी दोनों भाग गए। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने से पहले शव का एक्सरा कराया जिससे पता चल सके कि युवक के साथ मारपीट तो नहीं हुई है। एक्सरा होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
- सावन के प्रथम सोमवार को आगरा के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजेश्वर मंदिर मेले में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे - August 3, 2026
- आगरा में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने की बेटी की गला दबाकर हत्या, मां और भाई फरार - August 3, 2026
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: भंडारे की सेवा से लौट रहे बीकॉम छात्र की रोडवेज बस की टक्कर से मौत, साथी घायल - August 3, 2026