Live Story Time
Mathura, Uttar Pradesh, Bharat, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (RSS chief Dr Mohan Bhagwat) 28 नवम्बर को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र, दीनदयाल गऊ ग्राम परखम, फरह, मथुरा (Deendayal Cow Science Research and Training Centre, gau gram parkham, farah, Mathura) का लोकार्पण करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा एक मात्र गौ विज्ञान अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र है। इस संबंध में दीनदयाल धाम फरह मथुरा में फरह खंड की बैठक अयोजित की गई। बता दे कि संघ के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र जी इस प्रोजेक्ट की निगरानी स्वयं कर रहे हैं।
बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल सिंह, प्रांत प्रमुख धर्म जागरण समन्वय बृज प्रांत दिनेश लावानिया, विभाग संपर्क प्रमुख मथुरा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनीष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भारतवर्ष के 14 प्रान्तों से अतिथि आ रहे हैं। उनके स्वागत सत्कार और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। मंडल व ग्राम पंचायत स्तर पर प्रमुख तय किए गए। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरसंघचालक मोहन भागवत के कार्यक्रम में फरह क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।
बैठक में चंद्रशेखर जिला प्रचारक, राम खंड प्रचारक, सत्य प्रकाश खंड कार्यवाह, नरेंद्र सह खंड कार्यवाह, महीपाल जिला महामंत्री भाजपा, पारस ठाकुर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, सुरेश तरकर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, आदर्श मिश्रा, पोहप सिंह, राकेश तरकर, राज दर्शन पचौरी, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
NER में अप्रेंटिसशिप का अवसर, 1104 पदों के लिए सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026
- आगरा बाल संप्रेषण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी; ऑटो चालक की सतर्कता से चंद मिनटों में पकड़ा गया, 5 कर्मचारी नपे - July 28, 2026
- ’रेड रन मैराथन’ में दिखा छात्रों का जोश; विजेताओं को मिला सम्मान, एड्स के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा - July 28, 2026