पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। पति शादी के बाद पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसे परेशान करते रहे एक शख्स ने एक रात दो युवकों से ढाई-ढाई हजार रुपए लेकर पत्नी का गैंगरेप करा डाला। ये शख्स रोज पांच हजार रुपए की कमाई के लिए पत्नी पर जिस्मफरोशी के धंधे में उतरने का दबाव बनाने लगा। पत्नी ने विरोध करते हुए इससे इनकार किया तो तलाक की धमकी दे डाली।
मामला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2018 में जहानाबाद क्षेत्र के इस युवक से हुई थी। उसका पति पेशे से ट्रक चालक है।
शादी के बाद से ही उसका पति आप्रकृतिक संबंध बनाकर परेशान करने लगा। कुछ समय बाद पति अन्य युवकों से रुपये के लालच में देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। वह कहता था कि देह व्यापार करके रोज पांच हजार रुपए कमाए जा सकते हैं। उसने इसके लिए काफी दबाव बनाया और इनकार करने पर बार-बार मारपीट की।
आठ अगस्त की रात पति अपने साथ दो युवकों को लेकर आया। उसने उनसे ढाई-ढाई हजार रुपये लिए और फिर पीड़िता को दोनों युवकों के साथ कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान लगातार वह विरोध करती रही। कमरे से बाहर निकलने पर पति के सामने एक बार फिर विरोध जताया तो पति ने उसकी जमकर पिटाई की।
देह व्यापार ना करने पर तीन तलाक की धमकी भी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में महिला के पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म, अनैतिक व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026