Lucknow/Agra, Uttar Pradesh, India. आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा 06 दिसंबर 2020 को अवैध खनन के संबंध में भेजे गए एक ऑडियो की जाँच में एक दरोगा सहित 05 पुलिस वाले दोषी पाए गए हैं।
एसपी ग्रामीण पश्चिमी आगरा सत्यजीत गुप्ता द्वारा भेजी गयी आख्या दिनांक 31 जनवरी 2021 में कहा गया है कि अमिताभ द्वारा ट्वीट किये गए ऑडियो के संबंध में उनके द्वारा जाँच की गयी। जाँच के दौरान अंकित किये गए कथन तथा अभिलेखों एवं सीडीआर के अवलोकन तथा विश्लेषण से इस मामले में उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार थाना सैयां के साथ आरक्षी सुधीर तोमर, सूरज सिंह, विकेश कुमार तथा होमगार्ड हरेन्द्र सिंह, 33 कंपनी आगरा दोषी पाए गए। सत्यजीत गुप्ता ने इस संबंध में 28 जनवरी 2021 को एसएसपी आगरा को विस्तृत आख्या भेजी जा चुकी है
अमिताभ द्वारा भेजी ऑडियो रिकॉर्डिंग में सिपाही सूरज तथा उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र के नाम आये थे।
ऑडियो में अवैध खनन के लिए गाड़ियाँ चलवाने के लिए 1.5 लाख वसूली की बात बताई गयी है। अमिताभ ने एसएसपी आगरा से जाँच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026