Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. दशहरा के उपलक्ष्य में 1001 कन्याओं का पूजन, भोजन और उपहार वितरण का कार्यक्रम जोनल पार्क, शास्त्रीपुरम में किया गया। यह nek काम आयोजन भारतीय जनता पार्टी की युवा नेत्री वंदना सिंह ने किया
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा और बहन रीना सिंह का स्वागत भारतीय जनता पार्टी की युवा नेत्री वंदना सिंह ने किया। वंदना सिंह ने बताया कि समाज के कार्यक्रमों में महिला और युवा बेटियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

जोनल पार्क के अध्यक्ष अमर सिंह ने सभी पदाधिकारियों और लोगों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विजया इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन ब्रजेश चौधरी, पी- टेक एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन पुष्पेंद्र त्यागी, पल्लवी पाठक, (लावण्या अचार लिमिटेड), विमल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, पवन चौधरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव की महाआरती में शामिल हुईं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर: प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली - September 22, 2026
- आगरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: कंधे और कोहनी की समस्या से पीड़ित मरीजों को मिला विशेषज्ञों का परामर्श - September 22, 2026
- रामकथा किसी संप्रदाय की नहीं, बल्कि पूरे जग की कथा है: अयोध्या से लंका तक के प्रसंगों पर बोले मोरारी बापू - September 22, 2026