दामाद की हत्या में ससुर और बेटी से भी पुलिस करेगी पूछताछ
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित राम रघु एग्जॉटिका कॉलोनी में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रावत के बेटे कृष्णा रावत को जेल भेज दिया। मुकदमे में अध्यक्ष और बेटी भी नामजद है।
पुलिस का कहना है कि दोनों सामने नहीं आए हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि डॉक्टर के पैनल से सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें शरीर पर चोट और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के समय मृतक की पत्नी प्रियंका मौजूद थी।
पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। मगर, घटनास्थल पर सुसाइड से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला। न रस्सी मिली, न ही दरवाजा तोड़ा गया था। कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसमें पता चला कि नामजद आरोपी कृष्णा रावत घटना वाली रात को जीजा के घर पर मौजूद था। उसकी लोकेशन भी मिली। इस पर पूछताछ की गई। मगर, वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
वहीं मृतक की पत्नी प्रियंका, बच्चे और ससुर से पूछताछ की जानी है। वह सामने नहीं आए हैं।
पुलिस पड़ताल में लगी हुई है। उधर, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को नामजद करने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
- ब्रज का सितारा अब लंदन में चमकेगा: जीएलए मथुरा के रौनक उपमन्यु करेंगे बैरिस्टर की पढ़ाई - September 9, 2026
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026