बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में शुमार स्मिता पाटिल का जन्मदिन है उनका जन्म 17 अक्टूबर 1955 को हुआ था वह आज भले ही हमारे बीच न हो उन्हें दुनिया को अलविदा कहे 37 साल हो चुके हैं पर आज हम सबके बीच उनकी फिल्में और यादगार गाने हैं ।
स्मिता पाटिल का 68वां बर्थडे है उसी को लेकर आज हम उनके बारे में कुछ अनसुने किस्से आपको बताने जा रहे हैं वैसे तो स्मिता अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही राज बब्बर के साथ लिवइन में रहना हो या फिर शादी करना हो वह हमेशा अपनी एक्टिंग के साथ ही खबरों के बीच में घिरी रही। पर आज हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ और किस्से बताएंगे जो शायद ही आपको पता हों।
…तो इस वजह से रोई थी स्मिता
‘नमक हलाल’ फिल्म हर किसी को याद होगी तो वहीं उसका गाना ‘आज रपट जाए’ जिसमें स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन का रोमांस दिखाया गया था गाने में अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर कहीं रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे। बल्कि पूरा गाना ही इनके पूरे रोमांस से भरा हुआ है कभी अमिताभ, स्मिता की साड़ी खींचते हैं, तो कभी छाते के नीचे दोनों का रोमांस होता है। ऐसे कई सेंसेशनल सीन पूरे गाने में फिल्माए गए हैं।
ये गाना आज भी दर्शकों में बेहद पॉपुलर है पर क्या आपको मालूम है स्मिता को ये गाना करना बिल्कुल पसंद नहीं आया था। जैसे-तैसे स्मिता ने ये गाना कर तो लिया पर घर जाने के बाद वह खूब रोई थी वह खुद से ही नफरत करने लगीं थी उन्हें खुद पर घिन आ रही थी कि वो ऐसे सीन कैसे कर सकती हैं। उन्हें डर था कि ऑडियंस उन्हें ऐसे सीन में पसंद करेगी या नहीं। वह काफी समय पर सदमें में रही बिल्कुल गुमसुम हो गई थीं। क्योंकिं ये गाना उन्होंने सिर्फ डायरेक्टर के कहने पर किया था बाद में अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाया और फिर वह ठीक हुईं।
स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा पर उन्हें आज भी हर कोई याद करता है उनका निधन बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के 15 दिन बाद हुआ था वह राज बब्बर की पत्नी थी वह 31 साल ही उम्र में ही दुनिया को छोड़ गईं थी।
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026